लादा महादेव टंगरा – यहां चट्टान पर हाथ फेरने से रिसता है पानी, दिखते हैं सीता-राम के पद-चिन्ह

Leave a Comment
Lada Mahadev Tangara - Ranchi - Jharkhand

झारखंड की राजधानी रांची से 20 किलोमीटर दूर स्थित है एडचोरो। यहां पर पहाड़ी पर महादेव का एक मंदिर बना हुआ है जिसे लादा महादेव टंगरा के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर दो कारणों से भक्तों की आस्था का केंद्र है। पहला कारण मंदिर परिसर में स्तिथ एक चट्टान है। ऐसी मान्यता है की अगर सच्चे मन से महादेव टंगरा की चट्टान पर हाथ फेरा तो पानी का रिसाव होने लगाता है और आपकी मांगी हुई हर मन्नत पूरी होती है।

Ram-Sita Foot prints at Lada Mahadev Tangara - Ranchi - Jharkhand
सीता-राम के पद्चिन्ह
दूसरा कारण यहाँ एक पत्थर पर बने हुए पदचिन्ह जो की रामायण कालीन माने जाते है। ऐसा माना जाता है की यहाँ पर राम और सीता अपने वनवास के दौरान आए थे और ये पद चिन्ह उनके ही है। भक्त लोग इन पद चिन्हों को छूकर भी मुरादे मांगते है।
Lada Mahadev Tangara - Ranchi - Jharkhand
ये परम्पराए यहाँ पर सदियों से चली आ रही है।  यहाँ हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुँचते है।  इसके अलावा यहाँ पर राम नवमी, शिवरात्रि और सावन में भक्तों का हुजूम उमड़ता है।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

Post a Comment