एक ऐसा मुस्लिम देश जहाँ होती है भगवान श्री कृष्ण की पूजा !

Leave a Comment
मध्य एशिया में बसे इस देश का इतिहास, अति पुरातन हैं! बल्कि, यूँ कहें, की सनातन जहाँ-2 फैला हुआ है, दुनिया के उस भूभाग के इतिहास के बारे में ये अनुमान लगाना आसान है की वहां सभ्यता का विकास हजारों वर्ष पूर्व हो चूका था!


shri krishna 1
सनातन विश्व के सभी धर्मों, मान्यताओं व विचारों में सबसे पुराना है। कहते है की ये धर्म इतना विशाल है की इसमें से समय समय पर विभिन्न धर्म निकलते रहे, कुछ पुरानी परम्पराए टूटती रही और कुछ नई जुड़ती रहीं!
इसी का एक उदाहरण मुस्लिम देश उज्बेकिस्तान में देखने को मिलता है; यहाँ के मुस्लिम इस प्राचीन सभ्यता के कुछ अंशों को बड़े प्रेम से मानते हैं! इस मुस्लिम देश में श्री कृष्ण की पूजा होती है!
यदि आप इस देश का इतिहास पड़ना शुरू करोगे तो आपको बहुत कुछ सनातन धर्म से निकला हुआ प्रतीत होगा।
इसी देश के खीवा शहर में रह रहे मुस्लिम, भगवान श्री कृष्ण को पूजते है और उनके प्रति अपार श्रद्धा भाव रखते हैं! इस शहर के लोग न केवल भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी हर घटना और कहानी को जानते है बल्कि महाभारत  में श्री कृष्ण की भूमिका से भी भली भांति परिचित है।
krishna 2
खिवा शहर का इतिहास 1400 वर्ष पुराना है।
इस शहर के घर भी भारतीय समुदाय के घरों से मिलते जुलते बनाए गये हैं। यहाँ पेड़-पौधों की पूजा करने का भी रिवाज़ है और उनकी पूजा सनातन धर्म जैसे ही की जाती है।
krishna 3

उज्बेकिस्तान के खिवा शहर में लोगों का श्री कृष्ण भगवान की पूजा करना इस बात को सिद्ध करता है की सनातन केवल भारत या आसपास के (आज के) स्वतंत्र देशों तक सिमित नहीं था! सनातन सम्पूर्ण विश्व में फैला हुआ था! उम्मीद है आने वाले समय में कई ऐसे सबूत सामने आयेंगे जो सनातन के विदेशों में इतिहास से पर्दा उठाएंगे!
जय श्री कृष्ण!
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

Post a Comment